Breaking News

आईआईटी की तर्ज पर राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों में शुरू होंगे ‘छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी’ : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

  • आर्मी हेडक्वार्टर को अग्निवीर का कोटा बढ़ाने अनुरोध पत्र भेजने के दिए निर्देश
  • व्यापम की निकट भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाएं लोकसभा चुनाव के पहले कराने कहा
  • व्यापम की भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से कराने के दिए सख्त निर्देश

द सीजी न्यूज

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंत्रालय महानदी भवन में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में आईआईटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी प्रारंभ करने सभी आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने व्यापम के अधिकारियों से कहा कि व्यापम द्वारा निकट भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए पहले आयोजित कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परीक्षा के पेपर लीक न हों। भर्ती परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।

उन्होंने प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के लिए अधिकारियों को अग्निवीरों की भर्ती का कोटा बढ़ाए जाने के लिए आर्मी हेडक्वार्टर को इस संबंध में जल्द अनुरोध पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई में उद्योगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए ट्रेड की शुरूआत की जाए, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार कार्यालय से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वारों को एसएमएस भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार रोजगार कार्यालयों में बेरोजगार अभ्यर्थियों के डाटा के सुव्यवस्थित संधारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को रोजगार मिल जाता है, उनके नाम सूची से हटा दिए जाए। इसी प्रकार इंजीनियरिंग कॉलेज व पॉलीटेक्निक के सेवा भर्ती नियम का अनुमोदन सामान्य प्रशासन विभाग से जल्द कराने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए।

उन्होंने केले के पत्ते से दोना-पत्तल बनने तथा केले के तने के रेश से झोले और कपड़े बनाने हेतु एक प्रशिक्षण कोर्स व इसकी एक यूनिट की स्थापना करने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने भी कहा। बैठक में तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रभारी संचालक डॉ. एस.के. सिंघई ने विभागीय काम-काज की विस्तार से जानकारी दी। सीएसव्हीटीयू भिलाई के कुलपति प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!