Breaking News

ब्रेकिंग : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए प्रदेश चुनाव कमेटी का एलान किया

द सीजी न्यूज

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव कमेटी का एलान कर दिया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी में  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, टी.एस. सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, रवीन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिवकुमार डहरिया, अनिला भेडिया, जय सिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, गुरु रूद्र कुमार, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी और पारस चोपड़ा शामिल हैं.

इससे पहले राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया था। टीएस सिंह देव राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके हैं। वो इस बार का विधानसभा चुनाव हार गए। गृहमंत्री रहे ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भी  इस बार चुनाव में हार मिली है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!