Breaking News

हसदेव के प्रभावितों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं के काफिले को प्रशासन ने रोका, हुई तीखी नोक झोंक

  • हसदेव प्रभावित लोगों से जा रहे थे मिलने, दीपक बैज पुलिस पर भड़के

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल की कटाई जोरों से चल रही है। आज हसदेव के प्रभावितों से मिलने कांग्रेस नेता जा रहे थे, जिनके काफिले को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोंक हुई। आपको बता दें कि ग्रामीण, समाज सेवक के साथ राजनीतिक दल पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के साथ नेता हसदेव के प्रभावितों से मिलने जा रहे थे, उसी समय बिलासपुर मार्ग में लिमहा टोल प्लाजा के पास पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं के काफिले को रोक दिया।  जिसके बाद कांग्रेसियों और प्रशासन की टीम के बीच काफी नोक झोंक भी हुई।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के किसी भी स्थान पर जाने से पहले अब प्रशासन से अनुमति लेना होगा ? यही मोदी जी की गारंटी है ? एक माह भी नहीं हुआ है और छत्तीसगढ़ में यह स्थिति हो गई है कि किसी भी स्थान पर कभी भी पुलिस प्रशासन रोक सकती है। हसदेव देखने और गांव वालों से मिलने जा रहे हैं तो हमें रोक दिया जा रहा है। इसका साफ अर्थ है कि वहां कुछ गलत हो रहा है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!