द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के एक्स-सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रायपुर के बालाजी अस्पताल में सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती थे। वह कई महीनों से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी पुरानी बीमारी से परेशान थे। उनका अंतिम संस्कार 10 जनवरी को होगा।
इसके अलावा वह मधुमेह की भी बीमारी थी। बाद में उन्हें पैरालिसिस भी हुआ, जिसकी वजह से उनके शरीर का एक बड़ा हिस्सा काम नहीं कर रहा था। वह काफी समय से वेंटिलेटर पर थे। चुनाव के दौरान भूपेश बघेल ने भी उनसे मुलाकात की थी और अपने पिता से आशीर्वाद लिया था। पिता के निधन के समय भूपेश बघेल दिल्ली मेंं थे। निधन की सूचना मिलते ही वह दिल्ली से रवाना हो गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैl उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
दीपक बैज, अरुण वोरा ने शोक व्यक्त किया
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैl उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। वोरा ने सुबह निधन की खबर मिलते ही भूपेश बघेल से फोन पर बातचीत की और शोक व्यक्त किया।
10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार
ट्विटर पर जानकारी देते हुए भूपेश बघेल ने लिखा है – दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
