Breaking News

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण : अव्यवस्थाओं और शिकायतों को दूर करने दिये सख्त निर्देश

  • चिकित्सकों से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की ली जानकारी
  • मरीजों और उनके परिजनों से भी की चर्चा

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिले में नवपदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 7 जनवरी (रविवार) को रात 9 बजे जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन विभाग, समस्त सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, पोषण पुनर्वास केंद्र, गायेनिक वार्ड का भ्रमण किया। भर्ती मरीजों और संबंधित डॉक्टरों से मरीजों के इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

चिकित्सकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लैब और ब्लड बैंक की कार्य प्रणाली भी देखी। अस्पताल में साफ सफाई, चिकित्सकों की उपलब्धता और इलाज अच्छा पाया गया। कलेक्टर ननेे अस्पताल के मातृ शिशु भवन के भूतल के पब्लिक शौचालय में जल रिसाव की शिकायत का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। ऐसे मरीज/परिजन जो अस्पताल में अधिक दिनों तक भर्ती है उनके वाहनों की पार्किंग के लिए पास सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वार्डों के बेडशीट प्रतिदिन चेंज की जाए औरर 7 कलर कोडेड बेडशीट की व्यवस्था की जाए। एसएनसीयू में भर्ती मरीजों की ट्राईएज के अनुसार कलर कोडिंग करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे पी मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण साहू, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर सह अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश यादव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के मल्होत्रा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र साहू, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सरिता मिंज, पैथोलॉजिस्ट डॉ. नेहा नलवाया, अस्पताल सलाहकार डॉ. सौरभ कोचर, व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!