द सीजी न्यूज
सारंगढ़-बिलाईगढ़/ कलेक्टर के एल चौहान ने सारंगढ़ विकासखण्ड के प्राथमिक शाला मानिकपुर को 5 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट में स्कूल बंद पाए जाने की सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच हेतु इस प्रकरण में प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक के विरुद्ध सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता शिक्षा है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में शिकायत प्राप्त होने है पर और सख्त कार्यवाही किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
