Breaking News

ग्रामीणों की शिकायत पर औंधी के प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड : स्कूल में साथियों के साथ शराब पीने का वीडियो हुआ था वायरल

द सीजी न्यूज

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिला मानपुर मोहला अम्बागढ़ चौकी के विकासखण्ड मानपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी के व्याख्याता (प्रभारी प्राचार्य) कोमराज रामटेके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला मानपुर मोहला अम्बागढ़ चौकी निर्धारित किया गया है।
लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार कलेक्टर जिला मानपुर मोहला अम्बागढ़ चौकी के जनदर्शन में 9 जनवरी को विकासखण्ड मानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा प्रभारी प्राचार्य कोमराज रामटेके का वीडियो प्रस्तुत कर शिकायत की गई थी। वीडियो में रामटेके अपने साथियों के साथ शराब सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। जिस कक्ष में शराब का सेवन किया जा रहा है, वह शाला भवन अथवा शासकीय भवन प्रतीत हो रहा है। कोमराज रामटेके का यह कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता और गंभीर लापरवाही है। अतः उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

गौरतलब है कि विकासखंड मानपुर क्षेत्र के डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कोमराज रामटेके के संबंध में जारी वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर एस जयवर्धन ने प्रभारी प्राचार्य के कृत्य की जांच के निर्देश दिये थे। जाँच समिति में तीन सदस्य बनाए गए, जिनमें जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे, तहसीलदार रीना मरकाम और विकासखंड शिक्षा अधिकारी ए आर कौर शामिल किये गए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!