Breaking News

वोरा ने एयरपोर्ट पर पायलट से सौजन्य भेंट की : कहा – राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजनों में जबर्दस्त उत्साह

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद सचिन पायलट के प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास पर वोरा ने उनका हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया। वोरा ने कहा कि राज्य का प्रभारी बनाए जाने से प्रदेश कांंग्रेस संगठन में कसावट आएगी और कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार होगा। इसका नतीजा लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा और कांग्रेस छत्तीसगढ़ में शानदार जीत दर्ज करेगी।

दरअसल, वोरा आज ही दोपहर की फ्लाईट से दिल्ली प्रवास से लौटे हैं। वहीं, सचिन पायलट राजधानी रायपुर में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ मीटिंग के बाद आज दिल्ली रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर मुलाकात के दौरान वोरा ने पायलट के साथ संक्षिप्त चर्चा की।

वोरा ने पायलट से कहा कि आगामी 14 जनवरी से प्रारंभ होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजनों में अपार उत्साह है। समूचे देशवासियों को आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ सबको न्याय देने के संदेश देने के आव्हान के साथ शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी बड़ी तादाद में शामिल होंगे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!