द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग के खपरी में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दुर्ग के खपरी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कश्मीरी बेर और एप्पल का स्वाद भी चखा। दुर्ग के खपरी में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे।
कृषक प्रशिक्षकों व प्रदेश के उन्नत और प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित




मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कृषक प्रशिक्षकों और प्रदेश के उन्नत और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अहिवारा विधायक डोमलाल कोर्सेवाडा, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, संचालक कृषि चंदन संजय तिवारी, डारेक्टर ऑफ़ हार्टिकल्चर वी माथेश्वरन, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal