Breaking News

15 जनवरी से पीएम विश्वकर्मा योजना पंजीयन, आधार अपडेशन व आयुष्मान कार्ड बनाने वार्डों में लगेंगे शिविर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन व आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगभग एक माह तक शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा आधार कार्ड अपडेशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और आयुष्मान कार्ड बनाने आम नागरिकों की परेशानियों को देखते हुये इस संबंध में निर्देश दिये गए हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नगर निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत चिन्हांकित स्थानों पर 15 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक वार्डो में एक से दो स्थान में अलग अलग दिनों में शिविर लगाने के निर्देश दिये हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

शिविर में आम नागरिकों को उनके वार्ड या मोहल्ले में ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का ऑनलाइन पंजीयन,आधार कार्ड अपडेशन और  आयुष्मान कार्ड बनाने व सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पारंपरिक व्यवसाय में लगे कारीगर और शिल्पकारों की पहचान  कर उन्हें लाभान्वित किया जाना है। कारीगरों की क्षमता, योग्यता और आय बढ़ाने के लिए कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण प्रदान कर टूलकिट हेतु 15 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

पंजीकृत हितग्राहियो को प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन 500 रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बढ़ई, नाई, दर्जी, चर्मकार, खिलौना बनाने वाले, झाडू, टोकनी बनाने वाले, नाव बनाने, मछली का जाली बुनने वाले, धोबी, मूर्तिकार, लोहार सहित 18 प्रकार के पारंपरिक कारीगरो और शिल्पकारों के रूप में पंजीकृत हितग्राहियों का स्थल अवलोकन कर उनका सत्यापन किया जाना है।

इन स्थानों पर लगेगा शिविर

15 जनवरी को वार्ड 1 चंद्रशेखर स्कूल पंचशील नगर स्कूल, वार्ड 2 भंगड़ देव मंदिर,वार्ड 3 गयाबाई प्राथमिक शाला स्कूल, वार्ड 4 गयाबाई प्राथमिक शाला स्कूल और 16 जनवरी को वार्ड 5 स्वामी विवेकानंद प्राथमिक शाला में वार्ड 6 शीतला मंदिर प्रांगण,वार्ड 7 शासकीय कन्या प्राथमिक शाला शिक्षक नगर, वार्ड 8 नेहरू प्राथमिक शाला तकिया पारा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

17 जनवरी को वार्ड 9 शासकीय तिलक स्कूल, वार्ड 10 पंडित मोतीलाल नेहरू प्राथमिक शाला शीतला मंदिर के पास, वार्ड 11 में बुद्ध कुटीर शंकर नगर के पास, वार्ड 12 विश्वकर्मा मंदिर के निकट सामुदायिक भवन, 18 जनवरी को वार्ड 13 तुलाराम आर्य कन्या उ.मा.शाला में शिविर लगाया जाएगा। वार्ड 14 में शासकीय प्राथमिक शाला सिकोला भाठा, वार्ड 15 व वार्ड 16 शासकीय प्राथमिक शाला तितुरडीह, प्राथमिक शाला बरगद पेड़ के पास शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह अन्य वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!