द सीजी न्यूज
दुर्ग। खंडेलवाल कॉलोनी वार्ड 38 में श्री राम हनुमान समिति द्वारा श्रीराम मंदिर का जीर्णोद्धार कर भगवान राम की प्रतिमा प्रतिस्थापित की गई है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा कल 22 जनवरी को होगी। समिति के अध्यक्ष सचिन खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र कोठारी सहित समिति के सभी पदाधिकारियों व वार्डवासियों ने आज कॉलोनी में भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
भगवान श्री रांम की भव्य शोभायात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा भी शामिल हुए। वोरा ने मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों और वार्डवासियों को इस धार्मिक कार्य और शोभायात्रा के आयोजन के लिए बधाई दी। वोरा के साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, नंदू महोबिया, राजकुमार पाली, चिराग शर्मा भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

