Breaking News

राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला जलाया

द सीजी न्यूज

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में वैष्णव विद्वान श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना करने मंदिर प्रवेश न देने के विरोध में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। दुर्ग में पटेल चौक पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिश्वा सरमा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की बुलंद आवाज से डरी-सहमी असम सरकार ऐसी कायर और शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है।

वोरा ने कहा कि भाजपा ये ना भूले कि जनता की आवाज को किसी भी कीमत पर कुचला और दबाया नहीं जा सकता। हमारी राह के ये कांटे हमारी हिम्मत को और बढ़ा रहे हैं। हमें और मजबूत कर रहे हैं। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जारी है और जारी रहेगी।  पुतला दहन के दौरान अरुण वोरा, आरएन वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, अनूप वर्मा, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, ब्रजमोहन तिवारी, आनंद कपूर ताम्रकार, मोहित वालदे, केडी देवागन, अशोक मेहरा, अनीस सहित अन्य काँग्रेस जन उपस्थित थे। 

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!