Breaking News

एक दौड़ बेटियों के नाम : दिया संदेश – जीवन का आधार हैं बेटियां …

  • बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित सद्भावना दौड़ – ’’एक दौड़ बेटियों के नाम’’

द सीजी न्यूज

दुर्ग / बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सेक्टर 9 चौक भिलाई में सुबह 8 बजे से ’’एक दौड़ बेटियों के नाम’’ आयोजित किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं की हौसला बढ़ाने मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, नगर निगम रिसाली के महिला एवं बाल विकास सभापति ईश्वरी साहू, आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग, नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, एडीएम अरविंद कुमार एक्का, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, एसडीएम मुकेश रावटे व अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारीगण और गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (लोगो) का हाइड्रोजन बैलून उड़ाकर और रथ व दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ’’एक दौड़ बेटियों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभागी स्कूल शिक्षा विभाग की बालिकाएं, युवोदय दुर्ग के दूत, महाविद्यालय की छात्राएं और विभिन्न विभाग के अधिकारी/कर्मचारी वं शहर के गणमान्य नागरिकगण सहित लगभग 1350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी डुलेश्वरी साहू को 5,001/- रुपये का चेक, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी तुलसी देवांगन को 3,001/- रुपये का चेक, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रतिमा को 2,001/- रुपये का चेक, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बेमिन को 1001/- रुपये और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी सुनीता मण्डावी को 1001/- रुपये व बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी महावीर को 5,001/- रुपये का चेक, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अमित को 3,001/- रुपये का चेक, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी गौरव साहू को 2,001/- रुपये का चेक और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 50 प्रतिभागियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (लोगो) की ट्राफी प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन ने अपने कर कमलो से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग अजय शर्मा द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!