द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में पंजीयन और नवीनीकरण करने के लिए आवेदकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। विभाग द्वारा ऑनलाइन पंजीयन के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक राजकुमार कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार पंजीयन कराने के इच्छुक आवेदक रोजगार विभाग के वेबसाइट पर स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं या अपने समीप के चॉइस सेंटर में उपस्थित होकर ऑन लाइन पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के बाद आवेदक को पहचान पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा। पंजीयन पत्रक पर अब अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नही होगी। इस प्रिंट आउट को आवेदक रिक्त पदों के लिये मांगे जाने पर उपयोग कर सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
