Breaking News

विधायक गजेंद्र यादव ने किया शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा का लोकार्पण 

  • अमर शहीद हेमू कालाणी में राष्ट्रवाद की भावना का संचार बचपन में हो गया था : गजेंद्र यादव

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास वार्ड 29 में शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम आज पूज्य सिंधी जरनल पंचायत दुर्ग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र यादव ने सभापति राजेश यादव व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, पार्षद नरेश तेजवानी की मौजूदगी में प्रतिमा का लोकार्पण किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि अमर शहीद हेमू कालाणी में राष्ट्रवाद की भावना का संचार बचपन से ही हो गया था। इस अवसर पर पूर्व महापौर आरएन वर्मा, एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, पार्षद देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, अरविंदर खुराना, पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

प्रतिमा स्थापना व निर्माण कार्य हेतु विधायक गजेंद्र यादव ने 8 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की और महापौर धीरज बाकलीवाल की अनुशंसा पर नगर पालिक निगम द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट शहीद हेमू कालाणी की मूर्ति के लिए 12 लाख स्वीकृति किये गए। पूर्व विधायक अरुण वोरा की निधि से निर्माण कार्य हेतु 8 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई थी। संचालन श्रीचंद लेखवानी ने किया।

इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि हेमू कालाणी देश के लिए शहीद होने वाले सबसे कम उम्र के क्रांतिकारियों में से एक थे। 19 वर्ष की आयु में उन्हें अंग्रेजी हुकूमत के आदेश पर फांसी दी गई थी। सक्खर पुल मे पटरी की फिश प्लेट खोलकर गिराने का काम करते हुए हेमू कालाणी को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद मेंं कोर्ट के आदेश पर उन्हें फांसी दी गई।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!