द सीजी न्यूज
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त दुर्ग लोकसभा समन्वयक पदम कोठारी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओंं की बैठक लेकर चुनाव जीतने की रणनीति तय की। बैठक में बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बनाने के साथ ही भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे अफवाह और झूठ-प्रपंच का करारा जवाब देने पर जोर दिया गया। बैठक को प्रदीप चौबे, पदम कोठारी, अरुण वोरा, आरएन वर्मा, राजेंद्र साहू, प्रतिमा चंद्राकर, जितेंद्र साहू ने संबोधित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू गुप्ता, कुम्हारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, झुमुक साहू, रिवेंद्र यादव, बंटी हरमुख, सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, महीप सिंह भुवाल, नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, कन्या ढीमर, रत्ना नारमदेव, गुरमीत धनई, भोला महोबिया, दीपक साहू, हमीद खोखर, आनंद कपूर, अनीस रजा सहित दुर्ग लोकसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर पदम कोठारी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अच्छा कार्य किया, लेकिन बीजेपी ने जनता के बीच झूठ फैलाया और भूपेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया। आज भाजपा की सरकार के आने के बाद प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। न तो किसानों का कर्ज माफ हो रहा है, न पूर्व में मिलने वाले बेरोजगारी भत्ता व अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार ने कई योजनाओं को बंद कर दिया है। जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि दुर्ग लोकसभा में कांग्रेस हाईकमान जिसे भी टिकट दे, सभी को पूरी एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाना है। भाजपा जनता को गुमराह कर विकास और महंगाई के मुद्दे को छोड़कर झूठ बोलकर प्रदेश में सरकार तो बना ली है, लेकिन मोदी गारंटी के नाम से जनता के साथ धोखा किया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि हमारी सरकार जब अच्छा काम कर रही थी, तब भाजपा के लोग दुष्प्रचार कर रहे थे। किसानों का कर्जा माफ न होने और बेरोजगारों को भत्ता न मिलने जैसे झूठ फैलाकर जनता को दिग्भ्रमित किया गया। आज सरकार बने 3 माह हो गया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नही हुआ है। हर विधानसभा में 50 हजार और प्रदेश में 50 लाख महतारी वंदन के फार्म भरे गए। योजना के लिए 1200 करोड़ कैबिनेट में मंजूर किया गया, लेकिन अभी तक महतारी वंदन योजना शुरू नहीं की गई है। प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास मंजूर करने की घोषणा करने वाली भाजपा सरकार बताए कि अभी तक कितने आवास मंजूर किए। भाजपा ने छग की जनता से धोखा किया है। लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है। हमको बस हर मतदाता तक पहुंचने का प्रयास करना है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

