Breaking News

महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता : नवल टाटा ने ‘सडन डेथ के जरिए सीटीसी महाराष्ट्र को हराया : एसईआर कोलकाता, सेल राउरकेला की एकतरफा जीत

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। एसईआर रेल्वे कोलकता की टीम एक आसान मैच में साई सुंदरगढ़ को 8-3 गोल से हराकर और दूसरे मैच में सेल अकादमी राउरकेला की टीम मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 4-1 गोल से पराजित कर 80 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के अगले रांउड में पहुंच गई हैं। एक अन्य रोमांचक व संघर्षपूर्ण मैच में नवल टाटा अकादमी जमशेदपुर ने सीटीसी महाराष्ट्र को सडन डेथ में 8-7 गोल से पराजित किया। आज के मैच में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सत्यनारायण शर्मा, शिव धकेता, संजू पटेल, अमित माथुर, शिवा चौबे, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।

स्टेडियम समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ  हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन के पहले मैच में एसईआर कोलकाता ने साई सुंदरगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 3 गोल के विरूद्ध 8 गोल से पराजित किया। मैच के प्रारम्भ से ही रेल्वे के खिलाड़ी आक्रमण प्रारम्भ कर दिए थे और पहले क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में अमनदीप लकरा ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में भी 24 वें मिनट में रेल्वे के नोवल टोपनो ने गोल कर स्थिति 2-0 गोल पर ला दी थी। तीसरे क्वार्टर के 36वें मिनट में साई के आदित्य कुजूर ने गोल कर 2-1 गोल पर मैच ला दिया, लेकिन इसके बाद तीसरे व चौथे क्वार्टर में रेल्वे कोलकता ने एक के बाद एक 6 गोल किए, जिसमें अमरजीत लकरा, पीयूष लकरा, लेबन लुगुन, दीपक किशोर एक्का, बिरसा ओरिया ने यह गोल किया। वहीं सुंदरगढ़ की ओर से कप्तान इमन जोजो और आकाश एक्का ने गोल कर अपनी टीम के हार के अंतर को 8-3 गोल पर ला दिया।


दूसरे खेले गये आसान मैच में सेल हॉकी अकादमी राउरकेला ने मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 4-1 गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सेल ने पहले क्वार्टर के 15वें मिनट में कप्तान सोनू निषाद के गोल से 1-0 गोल की बढ़त बना ली थी। दूसरे क्वार्टर में भी 20वें मिनट में करन लकरा ने गोल कर मध्यांतर पूर्व 2-0 गोल से सेल को आगे कर दिया था। उत्तरार्ध के खेल के 44वें मिनट में सैफई के रोमित पाल ने मैदानी गोल कर स्थिति 2-1 गोल पर ला दी थी, लेकिन मैच के चौथे क्वार्टर में सेल ने 45वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर बनाया, जिस पर नबीन लकरा ने गोल किया। चौथा गोल 58 वें मिनट में सेल के ही देवनाथ ननवार ने गोल कर अपनी टीम को 4-1 गोल से जीत दिला दी।

स्पर्धा में अब तक का सबसे संघर्षपूर्ण मैच नवल टाटा व सीटीसी मुम्बई के मध्य खेला गया, जिसमें सडन डेथ के जरिये नवल टाटा 8-7 गोल से विजय रही। मैच के प्रारम्भ से ही दोनों टीमें गोल करने के अवसर खोज रही थी और चौथे मिनट में मुम्बई के राज पाटिल ने गोल करते हुए 1-0 गोल की बढ़त दिला दी थी। दूसरा गोल मुम्बई ने 15वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर के जरिए ए. नाचप्पा ने गोल कर 2-0 गोल से बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में नवल टाटा को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे उज्ज्वल पाल ने गोल में तब्दील कर 2-1 गोल की स्थिति पर मैच को ला दिया था। इसके बाद मैच के 51वें मिनट में मुम्बई के खिलाड़ी द्वारा गोल पोस्ट के ऊपर गलती करने का खामियाजा भुगतना पड़ा और टाटा को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर पुन: उज्ज्वल पाल गोल कर मैच 2-2 गोल की बराबरी पर ला खड़ा किया। जिसके बाद मैच का निर्णय पहले पेनाल्टी शूट ऑउट के जरिए लिया गया। जिसमें भी दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर थी। इसके बाद मैच का निर्णय सडनडेथ के जरिए हुआ। जिसमें नवल टाटा के दीपक सोरेंज ने निर्णायक गोल किया वहीं मुम्बई के राज पटेल गोल नहीं कर सकें।
आज के खेले पहले मैच में राजेश जैन द्वारा प्रदत्त मैन-ऑफ-द-मैच का पुरस्कार जोसेफ कोंगारी एसईसी रेल्वे कोलकता, दूसरे मैच में सोनू निषाद सेल अकादमी राउरकेला को और तीसरे मैच में भीमसेन किसकु नवल टाटा जमशेदपुर को नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

31 जनवरी के मैच

पहला मैच दोपहर 12.15 बजे से जीएसटी चेन्नई विरूद्ध स्पोट्र्स हॉस्टल लखनऊ
दूसरा मैच अपरान्ह 1.45 बजे से मणिपुर विरूद्ध नवल टाटा जमशेदपुर
तीसरा मैच अपरान्ह 3.30 बजे से महाराष्ट्र हॉकी विरूद्ध एसईआर कोलकता

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!