Breaking News

सामाजिक न्याय, सर्व समावेशी, विकास और आधारभूत संरचनाओं के लिहाज से क्रांतिकारी बजट – गजेंद्र यादव

द सीजी न्यूज

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि हमारे युवा देश की अब बड़ी आकांक्षाएं, उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अधिकाधिक अवसर मुहैया हुए हैं। 1.4 करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया मिशन का लाभ मिलना इस बात को स्पष्ट करता है। युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 15 एआईआईएमएस और 7 आईआईएम खोले गए हैं।  यादव ने कहा कि जुलाई 2024 में पूर्ण बजट में केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी।

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि देश की विमान कंपनियां एक हजार नए विमान खरीदने का निश्चय व्यक्त कर देश में हवाई आवागमन की सुविधाओं को बढ़ाने जा रही है। अब देश में 149 विमानतल हैं। टियर-2 और टियर-3 शहरों को उड़ान के तहत विस्तार दिया जा रहा है। देश की विमानन कंपनियां एक हजार नए विमान खरीद रही हैं। गजेंद्र ने कहा कि इसी प्रकार तीन रेलवे कॉरिडोर ऊर्जा, खनिज और सीमेंट के लिए बनाए जाएंगे। पीएम गति शक्ति के तहत इनकी पहचान की गई है। इससे लागत कम होगी और सामान की आवाजाही सुगम होगी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से विकास दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। 40 हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत के पैमानों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को बढ़ाया जा सके। कुल मिलाकर हम देखे तो विकसित भारत का संपूर्ण बजट है। 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!