द सीजी न्यूज
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। दो दिनों के विश्राम के बाद 11 फरवरी से न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से गुजरेगी। शहर के कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी तादाद में न्याय यात्रा में शामिल होने 11 फरवरी को रायगढ़ जाएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रारंभ की गई यह न्याय यात्रा आज देश की आवश्यकता है। जिस तरह आज हमारे समाज में हर वर्ग के व्यक्ति के साथ अन्याय हो रहा है। आर्थिक, सामाजिक रूप से अन्याय का शिकार होकर प्रत्येक व्यक्ति कहीं न कहीं पीड़ित है। देश के ऐसे सभी पीड़ित व्यक्तियों की उम्मीद की किरण के रूप में राहुल गांधी ने न्याय यात्रा निकाली है, जिससे समाज और देश में यह संदेश दिया जा रहा है कि हम कांग्रेस के लोग हर परिस्थिति में आम जन के साथ हैं और उनके हक और न्याय के लिए मरते दम तक लड़ेंगे। उनके साथ खड़े रहेंगे।
बैठक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू व मध्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद ने भी संबोधित किया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, सुशील भारद्वाज, संदीप वोरा, संजय धनकर, अनूप वर्मा, हेमा साहू, मोहित वालदे, भूपेंद्र सेन, सरिता ताम्रकार, माहेश्वरी ठाकुर, राहुल अग्रवाल, प्रीति साहू, शिल्पी समद्दार, खिलेश्वरी रानी देवांगन, संजय कोहले, भोला महोबिया, परमजीत सिंह भुई, त्रिशरण डोंगरे, बृजमोहन तिवारी, सतीश पांडे, आशीष अली, असगर फिरोज खान, छोटेलाल यादव, संदीप श्रीवास्तव, विमल यादव, राकेश यादव, राकेश ठाकुर, विकास, संतोष सोनी, आनंददेव ताम्रकार व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
