Breaking News

सावधान : महतारी वंदन योजना की फेक वेबसाइट से बचें : इस वेबसाइट पर ही करें लॉगिन : जिला प्रशासन ने किया आगाह

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ सोशल मीडिया पर एक फेक वेबसाइट विभिन्न माध्यमों से प्रसारित की जा रही है। इस वेबसाइट का महतारी वंदन योजना से कोई आधिकारिक ताल्लुक़ नहीं है।

जिला प्रशासन ने योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हितग्राही महिलाओं से अनुरोध किया है कि वे शासन की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर ही लॉगिन करें। मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। 

महतारी वंदन योजना से संबंधित किसी भी ग़लत खबर या अफ़वाह को रोकने में नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के हेल्प लाइन नंबर 0788-2323704 या मोबाईल नंबर 9827151283 और 8770300407 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!