Breaking News

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लेटलतीफी पर जताई नाराजगी : लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के टेंडर निरस्त करने दिये निर्देश

  • फील्ड भ्रमण कर कार्यां का आकस्मिक निरीक्षण करें
  • पानी टंकियों की सफाई और क्लोरीनेशन पर ध्यान देवें अधिकारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग /कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टर कक्ष में जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जिले में जल जीवन मिशन की समीक्षा की। उन्हांने कहा कि शासन की मंशानुरूप हर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय किया जाना है। इसके तहत् सभी ग्राम पंचायतों में योजना अंतर्गत कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। कलेक्टर ने मिशन के अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारियों से उनके द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। अब तक हुए कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण कर कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को अंतिम नोटिस देने की कार्यवाही कर, ठेके निरस्त कर नई निविदा आमंत्रित करने कहा। कलेक्टर ने मिशन से जुड़े सभी उपयंत्री को अब तक हुए कार्यों का ग्रामवार अद्यतन भौतिक स्थिति का अवलोकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधूरे पानी टंकी निर्माण कार्य प्रारंभ कराएं। पुराने एडजस्टिंग पाईप लाईन जो नल-जल योजना के तहत लगी है इसकी जांच कराएं और खराब होने पर प्रतिस्थापित करें।

उन्होंने कहा कि शिवनाथ नदी में इंटकवेल निर्माण कार्य रूकना नहीं चाहिए। कार्य में प्रगति लाने वर्क चार्ट बनाएं। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पाईप लाईन विस्तार का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि काम निरंतर चलते रहना चाहिए। कलेक्टर ने जल परीक्षण प्रयोगशाला की जानकारी ली। उन्होंने जिले की पानी टंकियों की सफाई व क्लोरीनेशन बारिश पूर्व कर लेने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जिले की 385 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल कनेक्शन दिया गया है। 147 गांवों में रिट्रोफिटिंग के अंतर्गत कार्य किया जा चुका है। सिंगल विलेज स्कीम के अंतर्गत 238 गांव में शत्-प्रतिशत् कार्य किया गया है। बैठक में ईई पीएचई सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!