Breaking News

चंदखुरी, अंडा में अवैध प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई : प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग मुकेश रावटे व अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दुर्ग तहसील के चंदखुरी और अंडा ग्रामों में 3 स्थानों पर हो रही अवैध प्लॉटिंग पर त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंनेे अपनी उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से बनाए गए रास्ता को ध्वस्त करवाया।

दुर्ग तहसील के ग्राम चंदखुरी के भूमिस्वामी शिव कुमार पिता रेखुराम द्वारा भूमि खसरा नंबर 1058/1 रकबा 0.322 हेक्टेयर, गीता देवी पति रोशन देशमुख की भूमि खसरा नंबर 1069/2 रकबा 0.20 हेक्टेयर और ग्राम अंडा के भूमस्वामी सुंदरी पति दयाराम की भूमि खसरा नंबर 158 रकबा 0.52 हेक्टेयर पर अवैध प्लॉटिंग के लिए तैयार किए गए सड़क आदि स्ट्रक्चर पर बुलडोजर चलवाया गया। एसडीएम मुकेश रावटे ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग की जानकारी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी पटवारियों से अवैध प्लॉटिंग की जानकारी मांगी जा रही है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!