द सीजी न्यूज
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 106 लाख 04 हजार 237 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 100 लाख 94 हजार 945 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।
मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 4 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal