द सीजी न्यूज
दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णुदेव साय सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया। विधायक गजेंद्र यादव के प्रयास से वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में दुर्ग को कई बड़ी सौगात मिली है। छात्रहित में नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी, आईटी पार्क बनाने की मंजूरी मिली है। सुगम आवागमन हेतु 8 प्रमुख सड़को का कायाकल्प किया जाएगा। 7 तालाबों को जोड़कर शहर की जनता को गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। बारिश में जलभराव को रोकने कार्ययोजना को बजट में स्वीकृति दी गई है। मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विधायक गजेंद्र यादव की पहल से आईटी पार्क बनाने की योजना को बजट में स्वीकृति मिल गई है। गजेंद्र ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में किसी प्रकार का टैक्स नहीं बढ़ाया गया है, युवाओ को रोजगार देने उद्यम क्रांति योजना, कृषि उन्नत योजना, महतारी वंदन योजना जैसे मुद्दे बजट में पारित कर चुनाव से पहले भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा करने मुद्दों को सरकार ने बजट में उतारकर प्रदेश के नागरिकों का सम्मान बढ़ाया है।
विधायक गजेंद्र यादव ने बताया कि यह बजट मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट है, जिसमे जन घोषणानुसार प्रदेश के किसानों के सम्मान का ध्यान रखा गया है। बहुत दिनों बाद ऐसा बजट बना है जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति के सुविधा का ध्यान रखा गया है। इस बजट से विकसित भारत की झलक दिख रही है। अमृत काल की नींव और ग्रेट सीजी थीम को बल मिलेगा। यह देश में स्वर्णिम छत्तीसगढ़ के निर्माण मददगार सिद्ध होगा। सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गए विकासोन्मुखी बजट के लिए विधायक यादव ने वित्त मंत्री ओपी. चौधरी और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप से भेंट कर आभार जताया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
