द सीजी न्यूज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अपनी यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई जातिगत टिप्पणी का भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध किया है। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दुर्ग जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह सिन्हा के नेतृत्व में आज दुर्ग के पटेल चौक में पुतला दहन किया गया।
इस दौरान जिला सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मार्कंडेय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री अनिल साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश बेलचंदन उपस्थित रहे।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह सिन्हा ने कहा कि न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जातिगत टिप्पणी की, जिससे समूचा पिछड़ा वर्ग समाज आक्रोशित है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने कहा कि अपनी खोई राजनीति चमक को पाने को लेकर राहुल गांधी उल्टे सीधे बयानबाजी कर रहे हैं। आज पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस के कई बड़े लीडर उनका कुनबा छोड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री को पिछड़ा वर्ग में और तेली समाज में पैदा नहीं हुए हैं कहकर उन्होंने पूरे पिछड़ा वर्ग का अपमान किया है। पुतला दहन के दौरान गौरव शर्मा, राहुल दीवान, मोहम्मद साबिर, खालिद रिजवी, अल्ताफ खोखर उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
