Breaking News

नीट यूजी 2024 के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, Direct Link से कर लें अप्लाई

द सीजी न्यूज

राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा, NEET UG 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अहम खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने नीट यूजी 2024 की रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दी है। इसी के साथ उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई 2024 को कराया जाएगा। फिलहाल एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगइन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। फिर दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क भरना होगा।

आवेदन शुल्क

नीट यूजी 2024 के लिए सामान्य और एनआरआई वर्ग के लिए यह 1700 रूपए है। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल के लिए 1600 और  एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडीबी वर्ग के लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित है। शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा।  बिना शुल्क जमा किए आवेदन फॉर्म भरा हुआ नहीं माना जाएगा। फिलहाल नीचे दी जा रही लिंक से परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

NEET UG 2024 Registration Direct Link Application Form

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!