Breaking News

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए वोरा : कहा – एनडीए सरकार के अन्याय से पीड़ित जनता को राहुल से बड़ी उम्मीदें : छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा से लोगों में जबर्दस्त उत्साह

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही राहुुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पिछले दो दिनों से शामिल है। राहुल गांधी केे साथ जबर्दस्त उत्साह के साथ हजारों लोग यात्रा कर रहे हैं। वोरा ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। केंद्र की एनडीए सरकार के 10 साल के अन्याय भरे कार्यकाल में पीड़ित जनता को राहुल गांधी से न्याय की उम्मीद है। न्याय यात्रा का नागरिकों का जबर्दस्त समर्थन मिलल रहा है।

वोरा ने आज यात्रा शुरू होने से पहले राहुल गांधी से भी मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को लेकर संक्षिप्त चर्चा की। बाद में वोरा ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से भेंट करते हुए उन्हें दुर्ग आकर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए कांंग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का आग्रह किया। वोरा ने कहा कि दुर्ग लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हैं। झूठ और अफवाह फैलाने वाले भाजपा नेताओं को लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!