द सीजी न्यूज
किसानों का जत्था दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। अलग-अलग बॉर्डरों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी है। रोकने के लिए हर तरह की तैयारी की गई है। हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच संग्राम देखने को मिल रहा है। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। किसानों के कूच के चलते दिल्ली भी जाम हो रही है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि इस बार जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम वापस नहीं जाएंगे। किसानों का कहना है कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण है और अगर सरकार चाहे तो हम दिल्ली आकर बात करने के लिए भी तैयार हैं।

किसानों को रोकने पर भड़की कांग्रेस, मोदी सरकार पर बरसे सुरजेवाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पूरा बॉर्डर सील कर दिया गया है, जैसे ये कोई दुश्मन देशों का बॉर्डर हो। हरियाणा-पंजाब, दिल्ली से सटे राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सटे दिल्ली के पड़ोसी जिलों में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। इस समय बोर्ड पेपर होने वाले हैं। दिल्ली के चारो तरफ के जिलों में मौखिक हिदायत दी गई है कि किसी किसान के ट्रैक्टर में 10 लीटर से ज्यादा डीज़ल ना डाला जाएगा। चौतरफा जुल्म का आलम है। अन्नदाता किसानों की हुंकार से डरी हुई मोदी सरकार एक बार फिर 100 साल पहले अंग्रेज़ों द्वारा दमनकारी 1917 के बिहार के चंपारण किसान आंदोलन, खेड़ा आंदोलन की याद दिला रही है।
टिकैत बोले – किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली आ रहे
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


