द सीजी न्यूज

महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च को महिलाओं के बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी। इस संबंध में सीएम साय ने ट्वीट करते हुए बताया कि 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में राशि जमा की जाएगी।
इससे पहले 8 मार्च को राशि मिलने की जानकारी दी गई थी। बाद में कहा गया कि 7 मार्च को राशि मिलेगी। इसके बाद पीएम से समय न मिलने की जानकारी देते हुए 7 मार्च को भी राशि नहीं दी गई। अब 10 मार्च को बैंक अकाउंट में राशि जमा किए जाने की जानकारी दी गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal