द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कई दिग्गजों का नाम है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से प्रत्याशी बनाया गया है। जांजगीर चांपा (एससी) से शिवकुमार डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू और रायपुर से विकास उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया गया है।
भूपेश बघेल का मुकाबला बीजेपी के संतोष पांडे से होगा। महासमुंद सीट पर वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू और रूप कुमार चौधरी आमने-सामने होंगे। दुर्ग में वर्तमान सांसद विजय बघेल को राजेंद्र साहू टक्कर देंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
