Breaking News

एसडीएम और तहसीलदार आवेदक बनकर पहुंचे लोक सेवा केंद्र

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा लोक सेवा केंद्रों की आकस्मिक जांच करने के निर्देश के बाद आज दुर्ग एसडीएम मुकेश रावटे और तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता नें अलग-अलग स्थानों पर संचालित लोक सेवा केंद्रों की आकस्मिक जांच की। एसडीएम मुकेश रावटे ने सुपेला स्थित लोक सेवा केंद्र और तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने तहसील ऑफिस दुर्ग स्थित लोक सेवा केंद्र की जांच की।

तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने तहसील कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र में अपनी पहचान छुपाकर आवेदक बनकर निवासी प्रमाण पत्र बनाने आवेदन पेश किया और उसमें लगने वाले दस्तावेजों और लगने वाले शुल्क के संबंध में पूछताछ किया। संचालक कौशिल्या और राकेश यादव ने निवास, जाती, इंकम सर्टिफिकेट में लगने वाले दस्तावेजों के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी। निर्धारित शुल्क के बारे में भी जानकारी उनके द्वारा दी गई।

लोक सेवा केंद्र संचालक इस दौरान दुर्ग एसडीएम मुकेश रावटे और तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को नहीं पहचान पाए। जांच में लोक सेवा केंद्र में सेवाओं की सूची और निर्धारित शुल्क की जानकारी प्रदर्शित होना पाया गया। एसडीएम और तहसीलदार ने लोक सेवा केंद्र संचालकों को केंद्र में आने वाले आवेदकों से अच्छा व्यवहार रखने और आवश्यक दस्तावेज ही लगवाने हिदायत दी। अनावश्यक रूप से अनुपयोगी दस्तावेज न लगवाने की सलाह दी।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!