- बेरोजगारी बढ़ाने और छात्रों के हित में फैसले न लेने वाले मोदी सरकार की सत्ता को उखाड़ फेंकेंगे युवा और छात्र : सोनू साहू
द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में दुर्ग-भिलाई के सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दुर्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंच कर दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का स्वागत किया। राजेंद्र साहू को उम्मीदवार बनाए जाने पर एनएसयूआई के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। भारी संख्या में पदाधिकारीगण राजीव भवन बधाई देने पहुंचे।
सोनू साहू ने बताया कि राजेंद्र साहू एक सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस के छात्र विंग NSUI से जुड़कर पार्टी संगठन में सच्चे सिपाही के रूप में लगातार सक्रिय रहकर आम जनों और हर वर्ग के लोगों के हित में उनके अधिकार की लड़ाई लड़ी है और पूरी सक्रियता के साथ आम लोगों की आवाज उठाई है। कांग्रेस पार्टी ने किसान परिवार के बेटे को लोकसभा टिकट देकर जमीनी निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस फैसले के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं के प्रति एनएसयूआई कार्यकर्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।
राजेंद्र साहू का अभिनंदन करने वालों में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रवि साहू, जिला महासचिव बॉबी गिल, युवा कांग्रेस के हरीश देवांगन, सोशल मीडिया से राज देवांगन, अहिवारा NSUI के उपाध्यक्ष रमेश दास, देवेश राजपूत, अहमद, नवदीप, विकास, जय नारायण सेन, हर्ष ओझा, राहुल यादव, रुस्तम नेताम, अभिषेक, सूर्यकांत देशमुख, पिंटू, जतिन ठाकुर सहित NSUI के करीब 2 सौ से ज्यादा युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोनू ने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को चुनाव में जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और भारतीय जनता जुमला पार्टी की तानाशाह मोदी सरकार को सत्ता से बाहर कर केंद्र में INDIA गठबंधन वाली यूपीए कांग्रेस सरकार बनाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

