रायपुर। तकनीकी शिक्षा संचालनालय के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में निकट भविष्य में प्रवेश के लिए विस्तृत जानकारी ऑनलाईन कॉउंसिलिंग के पोर्टल www.cgdteraipur.cgstate.gov.inपर उपलब्ध है। विद्यार्थी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वांछनीय दस्तावेज अनिवार्य रूप से बनवाकर रख लें। ताकि, प्रवेश के समय विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक संस्थानों, आर्किटेक्चर संस्थानों और फॉर्मेसी संस्थानों में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रम में सीधे एवं लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रारंभ होंगे।
सत्र 2024-25 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों में मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, सैनिक प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण-पत्र, निःशक्त प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal