Breaking News

दुर्ग में आयोजित यादव सम्मेलन में एमपी के सीएम मोहन यादव बोले – समाज के लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए, भगवान श्री कृष्ण के पद चिन्हों पर चले 

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिले के मानस भवन प्रांगण में आयोजित यादव समाज सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण के मानने वाले और राम और कृष्ण के लिए तो हमारी पूरी संस्कृति दुनिया में पहचानी जाती है। भगवान कृष्ण के जीवन काल में समाज के सामने अपना उदाहरण बना कर हमारे गोपाल कृष्ण भगवान ने ही रखा, जिनका पूरा जीवन सबके सामने है।

मोहन यादव ने कहा कि श्री कृष्ण की तरह हमें भी बनना चाहिए, जिस तरह अपने कष्टों का समाधान किया, उसी तरह हमें भी अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। समाज के लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए और सब का साथ देना चाहिए। इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डे, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, रायपुर विधायक राजेश मूणत व यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाज के सदस्य भी उपस्थित थे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!