द सीजी न्यूज
महिला दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला महिला कांग्रेस द्वारा राजीव भवन दुर्ग में नारी न्याय और नारी सम्मान की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आर् एन वर्मा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, पूर्व एल्डरमैन रत्ना नारमदेव उपस्थित रहे।
इस मौके पर वोरा ने कहा कि हम सब की पहचान नारी से है। वह हर रूप में हमारे साथ है। भगवान शिव की कल्पना माता पार्वती के बिना अधूरी है। राम जी माता सीता के बिना अधूरे हैं। ऐसे ही हम सबकी पहचान नारी के बिना अधूरी हैं। वोरा ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए महिलाओं से आग्रह किया। वोरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हाथ मजबूत करना है। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद पर आसीन करना है और सदैव ही झूठ का सहारा लेने वाली भारतीय जनता पार्टी के झूठ का पर्दाफाश करना है।
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने कहा कि नारी का सम्मान ही देश का सम्मान है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और अपनी काबिलियत से वह देश ही नहीं वरन विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही है। मातृशक्ति ही ऐसी शक्ति है जो पूरे ब्रह्मांड को चलाती है। लोकसभा चुनाव में हम घर-घर जाकर कांग्रेस की रीति नीति और योजनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए आग्रह करेंगे।
कार्यक्रम में मंजू वोरा, श्वेता बाकलीवाल, अनीता तिवारी, डॉ अश्विनी जांगड़े, रत्ना नारमदेव, प्रीति मिश्रा, कल्पना देशमुख, जय ठाकुर, भगवती ठाकुर, सत्यवती वर्मा, प्रेमलता साहू, हेमा साहू, श्रद्धा सोनी, शकुन ढीमर जमुना साहू भूमिका देशमुख किरण देशमुख ज्योति साहू पिंकी साहू दीपिका रावत ,पिंकी झा, पार्वती शिंदे खुशबू साहू सीता टंडन सुनीता देवांगन बिंदु राजपूत सरला भारद्वाज राधिका साहू लीना दुबे, वीना साहू, धनवंती निषाद सुनीता डोबरे कुंती बर्रे, बुद्धकुंवर, सरिता राजपूत, लता जंघेल, कुंता, व अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थी। मंच संचालन मीडिया प्रभारी डॉ अश्वनी जांगड़े ने किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

