द सीजी न्यूज
दुर्ग/ राजेंद्र पार्क के पास आज नगर निगम के अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सुबह 7 बजे नगर निगम, जिला प्रशासन व पुलिस बल के अधिकारी चर्च के सामने अवैध कब्जे हटाने पहुँचे। निगम का तोडू दस्ता जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा। कुछ देर में सभी अवैध कब्जे हटा दिये गए।
निगम अफसरों ने बताया कि मेनोनाईट चर्च के सामने शशिकला छिपेकर को अस्थायी जूता चप्पल दुकान और मो. इमरान खान की कपड़े की दुकान के साथ ही गौरव सिंह को दुकान लगाने के लिए नगर निगम द्वारा अनुमति दी गई थी। अनुमति की अवधि 31 दिसंबर 2023 तक थी। इसके बाद उन्हें स्थान खाली करने कहा गया। नोटिस जारी की गई। इसका असर न होने पर आज कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम मुकेश रावटे, अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, नायब तहसीलदार ढालसिंग बिसेन, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी चंदन मनहरे, थानसिंह यादव, पद्मनाथपुर थाना प्रभारी आईपीएस अक्षय प्रमोद सामद्रा, अनिल सिंह पेट्रोलिंग स्टाफ सहित दुर्ग थाना व पद्मनाभपुर पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाही की गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

