द सीजी न्यूज
दुर्ग। मछली मार्केट में धूप व बारिश से बचने के लिए डोम शेड की व्यवस्था की जाएगी। मार्केट को व्यवस्थित बनाने जीर्णोद्धार किया जाएगा। विधायक गजेंद्र यादव आज सुबह इंदिरा मार्केट पहुँचे और व्यवसाइयों से मुलाकात के दौरान पसरा लगाकर सब्जी बेचने वाली महिलाओं के अनुरोध पर डोम शेड के अंतिम छोर में बारिश का पानी रोकने उपाय करने निर्देश दिये। चुनाव जीतने के बाद पहली बार मार्केट पहुंचने पर व्यवसाइयों ने विधायक गजेंद्र यादव का आत्मीयता से स्वागत किया।
व्यवसाइयों के आग्रह पर विधायक ने मछली मार्केट व सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मार्केट की दुकानें जर्ज़र हो चुकी है। कई जगह छज्जा गिर गया है। विधायक गजेंद्र यादव ने डोम शेड बनाकर मछली मार्केट व्यवस्थित करने का वादा किया। लोकसभा चुनाव के बाद ड्राइंग डिज़ाइन व इस्टीमेट बनाने विभागीय अधिकारी को निर्देश दिये।
इसी प्रकार पसरा लगाकर सब्जी बेचने वाले व्यवसाइयों मे बताया कि मंडी में जल निकासी की समस्या है। डोम शेड के अंतिम छोर की तरफ धूप व बारिश की समस्या भी बताई गई। विधायक ने शेड के अंतिम छोर को कवर करने और पानी निकासी का रास्ता बनाने निगम के अधिकारी को निर्देश दिये।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

