Breaking News

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश : भूपेश पर किया प्रहार : कहा, नरवा-गुरुवा-बारी के आर्किटेक्ट दहशत में चुनाव लड़ने दुर्ग छोड़कर राजनांदगांव चले गए

  • जीत ऐतिहासिक हो इसके लिए सब तैयार हो जाओ – चंदूलाल साहू
  • हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर : विजय बघेल

द सीजी न्यूज

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा नेताओं ने संगठनात्मक कामकाज के लिए विभिन्न समितियां बनाने के बाद अब कार्यकर्ता सम्मेलन पर फोकस कर दिया है। गत दिवस दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन धनोरा रोड स्थित सेलिब्रेशन मैरिज पैलेस में हुआ जिसमें दुर्ग लोकसभा प्रभारी पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, लोकसभा सांसद विजय बघेल, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन में दुर्ग लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने कहा कि दुर्ग के भाजपा कार्यकर्ता बहुत मेहनती हैं। पूर्व के लोकसभा चुनाव में हमने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, इस बार फिर से हमें इतिहास को दोहराना है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं को और उपस्थित कार्यकर्ताओं का अपार जन समर्थन देखकर मन प्रफुल्लित है। पिछले चुनाव में दुर्ग ग्रामीण में लीड से कहीं ज्यादा लीड से हम जीतेंगे। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद आप सभी ने अथक परिश्रम कर विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाई थी। अब आप सभी फिर से जुट जाएं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए बघेल ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे उन्होंनेे ठगा नहीं। अभी कुछ दिनों पूर्व उन्हीं के राजनीतिक सलाहकार को लेकर एक चिट्ठी वायरल हुई है, जिसमें पार्टी के पैसे पर ही डाका डाल दिया गया है। भ्रष्टाचार की जननी सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस है।

सम्मेलन में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं द्वारा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर एकजुटता का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि नरवा गरुवा बारी के आर्किटेक्ट दहशत में राजनांदगांव चुनाव लड़ने चले गए हैं। पिछली सरकार में दुर्ग जिले में मुख्यमंत्री सहित चार-चार कद्दावर मंत्री थे और जो विधायक थे, वे भी मंत्री से कम नहीं थे। चुनाव के बाद सिर्फ 3 महीने के अंदर आम जनमानस को समझ में आ गया कि वो सिर्फ लूटखसोट करने आए थे। आम जनमानस ने कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए 2019 के चुनाव में दुर्ग लोकसभा को एक ऐतिहासिक जीत दर्ज दिलाई थी। आज कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं के नाम भ्रष्टाचार में शामिल है। एक विधायक तो कोयला घोटाले में आरोपी है और जमानत पर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर वापस सौंपने के लिए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दर्ज करना होगा। 

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि उपस्थित भीड़ को देखकर मन हर्षित है और आपका समर्थन ही मेरी पूंजी है। आप सभी ने प्रदेश के कद्दावर समाज के एक बड़े नेता को हराते हुए मुझे अपना सेवक बनाया। विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद अब दुर्ग ग्रामीण में ऐतिहासिक बढ़त भाजपा को दिलाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। सम्मेलन को लोकसभा सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, चंद्रशेखर बंजारे ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, विधानसभा संयोजक जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, सहसंयोजक रोहित साहू, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, फते लाल वर्मा, शैलेंद्र शैंडे उपस्थित रहे।

कांग्रेसियों ने किया भाजपा प्रवेश

पार्षद टीकम साहू, पार्षद शीला नारखेड़े, रंजना चन्द्राकर, भारती साहू, पूजा साहू, रूपा यादव, कविता मंडावी, हेमलता साहू, चित्ररेखा गौतम, तुलसी कुंजाम, श्यामा बाई मरकाम, प्रमिला यादव,चन्द्रिका, केजा बाई, सबाना मरकाम, ममता, शीतल रात्रे, लोचन सागरवंशी, लक्ष्मीनारायण सागरवंशी, मोहन सागरवंशी, अश्वनी बघेल, गोपाल ठाकुर, भुनेश्वर निषाद, अरुण बघेल, नागेश सोनी, शुभम साहू, राकेश साहू, राजू नेताम, छन्नू यादव, बैसाखू निषाद, जियांशु यादव, पुरनेश चक्रधारी, पुरषोत्तम देवांगन, ईश्वर सिंह वर्मा, हिमांशु वर्मा, अनिता वर्मा, शशि माहेश्वरी, मैना वर्मा, कैलाश राजपूत, डॉ. गौतम विश्वास, गौतम चंद्राकर, करण देशमुख, टोमन चंद्राकर, वैभव देवांगन, भीमेश्वर कौशिक, ओपी चंद्राकर, डी शंकर ,बसंत सोनवानी रमेश साहू नवीन साहू ईश्वर साहू सुरेश साहू,आरके राणा, प्रदीप पांडेय, दुर्गेश गोड़, प्रवीण गौतम लोकेश वर्मा अजीत साहू भोला यादव विनोद साहू रवि गौतम बाली कुर्रे प्रकाश धनकर गौरव कुर्रे युवराज ध्रुव, गोकुल साहू दिनेश ठाकुर परशुराम साहू कांतिबाई सरिता साहू फुलबासन साहू गोविंद साहू इंद्राणी साहू सतीश साहू मेघनाथ यादव जीवन सिंह चंदूलाल मरकाम लेखराम वर्मा कल्याण सिंह साहू रवि ठाकुर देवेंद्र साहू एके शुक्ला, आरपी चन्द्राकर, केएस देशमुख, एमएन वर्मा, शत्रुघ्न सार्वा, आरएस सार्वा, एल एल वर्मा, आईके वेदी, मंजू मांडले, संगीतू खेड़कर, पुनिया सिरमोरे, सुलोचना, हितेश्वरी बघेल, उर्मिला कोसरे, कमला टंडन, प्रभा सिरमौर, उर्वशी देशलहरे, राधा कोसरे, अंजू देवांगन, कुसुम देशलहरे, सुनीता देशलहरे, देवकुमारी, चांदनी देशलहरा, चांदनी कोसरे, राजेश्वरी महिपाल, सुनीता जांगड़े, लता निषाद, कीर्ति ठाकुर, पुष्पा पटेल, त्रिवेणी साहू, सरिता साहू, मुलिया साहू, अंजू साहू, धनेश यादव, जया पटेल योगिता निषाद भुवनेश्वर निषाद ठगिया साहू, अनुराग सिंह, विवेक सिंह, रजत जनेगा, शिशिर प्रसाद, सुमित सिंह, योगेश पांडे, युवा मोर्चा रिसाली मंडल के नेतृत्व में उज्जवल यादव, चंद्रकांत यादव, विक्रम कौशिक, समीर कौशल, प्रवीण खिलाड़ी गजेंद्र टंडन, वीरेन्द्र ठाकुर, तुलसी शुक्ला, सूरज साव, दुर्गेश सिन्हा व सैकड़ों की संख्या में रिसाली मंडल, उतई मंडल से भाजपा प्रवेश किये। आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में तीनों मंडल अंजोरा, उतई, रिसाली मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!