Breaking News

कांग्रेस की बैठक में वोरा ने गिनाई पिछले पांच साल की भूपेश सरकार की उपलब्धियां : राजेंद्र साहू बोले – पांच साल तक निष्क्रिय रहे विजय बघेल

  • कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजयी बनाने वार्डों में बन रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम

द सीजी न्यूज

दुर्ग। दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की वार्ड स्तरीय बैठक परमेश्वरी भवन शंकर नगर में हुई, जिसमें वार्ड क्रमांक 10 शंकर नगर पश्चिम और वार्ड क्रमांक 11 शंकर नगर पूर्व के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को जिताने के लिए वार्ड स्तर पर टीम का गठन कर कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई।

इससे पहले शहीद दिवस के अवसर पर भगतसिंह राजगुरू व सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी गई। बैठक में पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पाली ने वार्ड क्रमांक 10 व 11 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इन वार्डों में कुल 7 बूथ हैं। सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में जुटने कहा गया है।

इस मौके पर पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि हमें पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख आम जनता के बीच करना है। भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को महंगाई भत्ता दिया, रोजगार गारंटी दी, शहरी श्रम स्वास्थ्य योजना, हमर क्लिनिक, बिजली बिल हाफ, गंभीर बीमारियों के लिए 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि जैसी योजनाएं भूपेश बघेल की सरकार ने दिया। हम सब कार्यकर्ताओं को मिलकर लोगों तक इसकी जानकारी देना है, और अधिक से अधिक मतों से लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजय बनाना है। 

बैठक में लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने कहा कि हर  बूथ को हमें मजबूत करना है। वार्ड में जन-जन तक कांग्रेस द्वारा घोषित गारंटी को  बताना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही नए राशन कार्ड बनाए गए हैं और उसमें कांग्रेस द्वारा दिए गए 35 किलो चावल की जगह पर 5 किलो चावल देने की बात कही गई है। यह गरीबों के साथ अन्याय है। राजेन्द्र ने कहा कि 5 वर्षों से पूर्व सांसद विजय बघेल निष्क्रिय रहे हैं। हमें दुर्ग का एक जागरूक सांसद चुनना है। पूर्व महापौर आरएन वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने भी बैठक को संबोधित किया मंच संचालन सुशील भारद्वाज ने किया।

बैठक में परमजीत सिंह भुई, अजय मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, ज्ञानेश्वर बागड़े, राजेश ताम्रकार, मोहित वालदे, रविंद्र देवांगन,  अश्वनी जांगड़े. सुनीता देवांगन, शकुंतला देवांगन, पार्वती चौहान, अपेक्षा देवांगन, राजकुमार मनोज सिंह ठाकुर रामखिलावन देवांगन राजू देवांगन लालाराम चौहान,मनीष देवांगन, राहुल गोश्वामी, त्रिशरण डोंगरे राकेश सिन्हा शिव वैष्णव दीपक साहू दीपक जैन विमल यादव, कृष्ण देवांगन नरेंद्र देवांगन पारस देवांगन छविकांत बांधे दिनेश चौहान ऋषिकांत सोनी सुरेश साहू विनीत साहू, राजू देवांगन, कीर्ति चौहान, भूमिका देशमुख, सीता टंडन किरण देशमुख, पारस देवांगन मनोज राजपूत राजकुमार निर्मलकर कांति चौहान मौजूद रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!