Breaking News

बिलासपुर में बाहरी प्रत्याशी देवेंद्र यादव का विरोध : कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

द सीजी न्यूज

बिलासपुर लोकसभा चुनाव में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेस नेता जगदीश प्रसाद कौशिक आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। दीवारों पर अपनी मांग को चस्पा करने के बाद कौशिक ने कहा कि बिलासपुर लोकसभा सीट से मुझे प्रत्याशी क्यों नही बनाया गया। मेरी तपस्या में क्या कमी रही है। पार्टी हाईकमान (स्टेट+सेंट्रल)समाधान करें। न्याय दो ! न्याय दो ! न्याय का हक मिलने तक आमरण अनशन पर।

दरअसल जगदीश कौशिक बिलासपुर लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस हाईकमान ने देवेंद्र यादव के नाम ऐलान कर दिया। इसके बाद जगदीश कौशिक का गुस्सा फूट पड़ा और वे बिलासपुर कांग्रेस भवन के सामने धरना पर बैठ गए हैं। जगदीश कौशिक मौन धारण कर धरने पर बैठे हैं। उन्हें मनाने बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी पहुंचे हुए है। लेकिन उनके मानमनौव्वल के बाद भी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश कौशिक नहीं माने और अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि पार्टी से जब टिकट मांगा तो नहीं दिया गया, जबकि वे प्रबल दावेदार हैं और पिछड़ा वर्ग से आते हैं। कौशिक का यह भी कहना है कि पिछड़ा वर्ग से होने के बावजूद भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!