- भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने गले लगाकर व लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भाजपा पटका पहनाकर कराया भाजपा प्रवेश
द सीजी न्यूज
भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी नेता नितिन नवीन के दुर्ग आगमन पर प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक भुवनेश कुमार साहू ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भुवनेश कुमार साहू पिछले 16 वर्षो से कांग्रेस में विभिन्न पदों में रहकर कार्य कर रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भुवनेश कुमार साहू ने कांग्रेस में चल रही तानाशाही और कांग्रेस की खत्म हो रही विचार धारा व चंद कांग्रेस नेताओं द्वारा फैलाए हुए सट्टा व नशाखोरी से बर्बाद हो रहे युवाओं को देखते हुए कांग्रेस छोड़ने व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के कारण पार्टी से जुड़ने का फैसला लिया l
इस मौके पर लोकसभा सांसद विजय बघेल, लोक सभा चुनाव प्रबंधन समिति प्रदेश प्रभारी शिवरतन शर्मा, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, शिव चंद्राकर, डॉ. राहुल गुलाटी, पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री तुलसी साहू, अरविन्दर खुराना, जमील खान, तिलक राज व अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
