Breaking News

दुर्ग में सीएम साय की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सहित कई लोग भाजपा में शामिल

द सीजी न्यूज

दुर्ग लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली में शामिल होने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई नेता दुर्ग पहुंचे। इससे पहले रविशंकर स्टेडियम स्थित मानस भवन प्रांगण में हुई सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए जोरदार हुंकार भरी। सभा व रैली में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, सह प्रभारी राजीव अग्रवाल लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन विधायकगण डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ललित चंद्राकर गजेंद्र यादव ईश्वरी साहू दीपेश साहू रिकेश सेन सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी की कार्यशैली व भाजपा के विचारधारा से प्रभावित होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल, वायुसेना के रिटायर्ड कर्नल विपुल साहू सहित पाटन विधानसभा से जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी रह चुकी शकुंतला साहू सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!