Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने शुभ मुहूर्त में जमा किया नामांकन का एक और सेट : वोट की अपील करने पर बुजुर्गों, व्यवसाइयों ने दिया भारी मतों से जीत का आशीर्वाद

द सीजी न्यूज

आज हिन्दू धर्म की मान्यता अनुसार शुभ मुहूर्त में दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने नामांकन का अपना दूसरा सेट जमा किया। सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ राजेन्द्र साहू ने नामांकन दाखिल किया था। राजेंद्र साहू के नामांकन फार्म में प्रस्तावक मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व अध्यक्ष सीताराम वर्मा और महापौर निर्मल कोसरे थे। आज दूसरा सेट दाखिल किये जाने पर नामांकन फार्म में लोधी समाज से भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी और यादव समाज से किसन यादव प्रस्तावक रहे। नामांकन दाखिले के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा मौजूद रहे।

नामांकन का दूसरा सेट जमा करने के बाद राजेन्द्र साहू ने शहर के स्टेशन रोड का भ्रमण करते हुए जनसम्पर्क किया। पुराना बस स्टैंड इंदिरा मार्केट से स्टेशन रोड पर शहीद चौक तक पैदल भ्रमण करते हुए राजेंद्र साहू ने नागरिकों और व्यवसाइयों से वोट मांगे। व्यवसाइयों और बुजुर्गों ने राजेंद्र का फूल माला से स्वागत करते हुए भारी मतों से जीत का आशीर्वाद दिया।

जनसम्पर्क के दौरान राजेन्द्र साहू के साथ पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, निगम सभापति राजेश यादव, पूर्व पार्षद फ़तेह सिंह भाटिया, अमृत ​​लोढ़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, दीपक साहू, हमीद खोखर, भोला महोबिया, मनदीप सिंह, संजय कोहले, संदीप वोरा, प्रकाश जोशी, पार्षद मनीष बघेल, विजेंद्र भारद्वाज, राजकुमार नारायणी, चन्द्रशेखर पारख, एनएसयूआई अध्यक्ष विनीश साहू, गोलू गुप्ता, आशुतोष सिंह, पाशी अली, शिवाकांत तिवारी, अहमद चौहान, अशोक मेहरा, वहीद चौहान, अनीस अली, सुरेश देवांगन, मुकेश साहू, हेमन्त साहू, सौरभ ताम्रकार, शिशिरकांत कसार, ईश्वर राम साहू, संदीप बख्शी, अमोल जैन, गौरव उमरे, सनी साहू, मीना पॉल, बिंदु राजपूत, आनंद कपूर ताम्रकार, प्रकाश शर्मा, लीना दुबे, विनय चंद्राकर, त्रिशरण डोंगरे, अमित देवांगन, बृजमोहन तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेसज़न मौजूद रहे।

हेमंत रुंगटा के आकस्मिक निधन की खबर मिलने पर श्रद्धांजलि अर्पित की  

शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी रूंगटा परिवार के सदस्य हेमंत रूंगटा के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर राजेंद्र साहू ने उनके निवास दीपक नगर पहुँचकर भावभीनी श्रद्धाजंलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!