Breaking News

चुनाव प्रचार अभियान की व्यस्तता के बीच भागवत कथा सुनने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू : वार्डों में किया जनसंपर्क : नागरिकों ने वोट देकर जिताने का वादा किया

द सीजी न्यूज

भिलाई। चुनाव प्रचार के व्यस्ततम दौरे के बीच कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू आज खुर्सीपार भिलाई में श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तहत श्रीमद भागवत कथा संगीतमय कार्यक्रम में शामिल हुए।  

कार्यक्रम में लक्ष्मी नगर, बापू नगर के वार्ड अध्यक्ष रामबदन प्रसाद, मुख्तार खान, जोन अध्यक्ष शंकर राव, विजय सिंह, मनीषा शर्मा, कलावती देवी, प्रतिमा बेहरा, देवेंती, टी जानकी, गीता गुप्ता, किशोर मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। 

 

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू खुर्सीपार भिलाई में आयोजित श्रीमद् भागवत यज्ञ सप्ताह में भी शामिल हुए। उन्होंने कथावाचिका किशोरी नंदन वैष्णव से आशीर्वाद लिया। इस दौरान ताराबाई, शंकर राव, राजू निर्मलकर, अनसुईया, पुनीमा अनुमा, मीना वर्मा, बोनी देवी, शीला सिंह, पूजा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

राजीव नगर जोन में जनसंपर्क किया

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ शीतला दाई सेवा समिति राजीव नगर जोन 2 वार्ड 43 खुर्सीपार में मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने वार्ड में जनसंपर्क किया। राजेंद्र साहू ने नागरिकों से मुलाकात करते हुए कांग्रेस को जिताने की अपील की। इस दौरान रामू लोहार, शशि बारले, पुरुषोत्तम यादव, मनीष बांधे, दुर्गा निषाद, रूपकला श्रीवास, मनीषा देवांगन, तिलक साहू, दानबाई, गिरिजा निर्मलकर, कुमारी साहू मौजूद रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!