Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया नयापारा और बघेरा में जनसंपर्क

  • कड़कती धूप में कांग्रेसी कर रहे चुनाव प्रचार 

द सीजी न्यूज

दुर्ग लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का चुनाव प्रचार करने में कांग्रेस नेता जुट गए हैं। कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर अपने गढ़ को मजबूत करने का अभियान तेज कर दिया गया है। आज पूर्व विधायक अरुण वोरा और दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल सहित कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग शहर में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।

कांग्रेस जनों ने नयापारा वार्ड 1 और बघेरा वार्ड 56 में सघन जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के पक्ष में वोट देने की अपील की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़कती धूप में घर-घर जाकर मतदाताओं से 7 मई को कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा।

जनसंपर्क के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, सभापति राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, परमजीत भुई, भोला महोबिया, लिखन साहू, नंदकिशोर शर्मा, अनिल देवांगन, कल्पना देशमुख, बृजमोहन तिवारी, कन्या ढीमर, चिराग शर्मा, पप्पू श्रीवास्तव, बिजेंद्र भारद्वाज, अशोक मेहरा, भूमिका देशमुख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!