Breaking News

दुर्ग लोकसभा चुनाव : नामांकन जांच के दौरान 25 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा चुनाव 2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र 7 दुर्ग के लिए प्राप्त नामांकनों की संवीक्षा की। नामांकन जमा करने के अंतिम दिन तक दुर्ग के लिए कुल 29 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा और 27 अभ्यार्थियों ने नामांकन जमा किया। इनमें श्याम सुन्दर साहू लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी, विजय बघेल भारतीय जनता पार्टी, राजेन्द्र साहू इंडियन नेशनल काँग्रेस, डा. हरिश्चन्द्र साहू निर्दलीय, सविता शैलेन्द्र बंजारे शक्ति सेना (भारत देश), बलदेव साहू निर्दलीय, अशोक जैन निर्दलीय, यशवंत सीताराम साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, सुखदेव टंडन राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, शंकर ठाकुर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, भानुप्रताप चतुर्वेदी निर्दलीय, अरूण जोशी निर्दलीय, राकेश साहू न्याय धर्मसभा, खिलानंद जसपाल निर्दलीय, अली हुसैन सिद्दीकी निर्दलीय, दिलीप रामटेके बहुजन समाज पार्टी, डॉ. अंजु केमे एकम सनातन भारत दल, अनूप कुमार पाण्डेय निर्दलीय, पुष्पा मैरिसा आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, शीतकरण महिलवार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), विकास शर्मा लोकशाही एकता पार्टी, सन्तोष कुमार मारकन्डे निर्दलीय, ध्रुव कुमार सोनी उर्फ लंगूर सोनी निर्दलीय, भागबली सिवारे निर्दलीय, हरिचंद ठाकुर निर्दलीय सहित कुल 25 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए। मनोज कुमार ध्रुव छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी औक प्रदीप टाइटस इंडिया प्रजा बंधु पार्टी की पार्टियों को मान्यता प्राप्त न होने के कारण नामांकन अस्वीकृत किया गया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!