Breaking News

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में किया धुआंधार जनसंपर्क : कहा – मोदी की गारंटी पर है सभी को भरोसा

  • दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की बढ़त लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक होगी – ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय बघेल द्वारा धुआंधार जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क के दौरान विजय बघेल के साथ लोकसभा चुनाव सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, विधायक ललित चंद्राकर, विधानसभा संयोजक जागेश्वर साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी सोच और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी विजय बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के  तालपुरी, रुआबांधा, रिसाली गांव, रिसाली भाटा, टंकी मरोदा, स्टेशन मरोदा, नेवई, डुंडेरा, जोरातराई, डूमरडीह, उमरपोटी, कोलिहापुरी, खम्हरिया, धनोरा, हनोदा, चंदखुरी, कोलिहापुरी में जनसंपर्क किया। इस मौके पर विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरगामी सोच वाले कई निर्णयों के कारण हमारा देश आज आत्मनिर्भर बन चुका है। कई ऐसे विकास कार्य है जिसकी कल्पना भी हम नहीं कर सकते थे। ऐसे कई जनहित कार्य योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के जीवन का उत्थान हुआ है। मोदी के गारंटी पर जनमानस ने भरोसा जताते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी और उनका भरोसा अभी भी बरकरार है। लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी।

विधायक ललित चंद्रकार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है, वह कभी नहीं करती। अभी उन्होंने अपने घोषणा पत्र में फिर एक प्रलोभन दिया है, जिसे आम जनमानस पूरी तरह से समझता है। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया है। इस भरोसे के कारण दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को एक ऐतिहासिक बढ़त मिलेगी।

जनसंपर्क के दौरान जिला पंचायत सदस्य माया बेलचन्दन, जिला मंत्री रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, फत्ते लाल वर्मा, गिरेश कुमार साहू, राजू जंघेल, सोनू राजपूत, दशरथ साहू, चंद्रशेखर बंजारे, पप्पू चंद्राकर, सोनू राम सिंग, पार्षद सविता धवस, रमा साहू, मनीष यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्की सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन सिंह, शीतला ठाकुर, नरेंद्र निर्मलकर, रूपेश पारख, सतीश,  हुबलाल, अजीत चौधरी,  मोनू चौधरी, मनोज चन्द्राकर, अजीत चन्द्राकर, प्रवीण यदु, चंदू देवांगन, दुर्गा सिंह, रिसाली मंडल प्रभारी उपासना साहू, लक्ष्मी साहू, मोंगरा देशमुख, नीता शर्मा, सरिता प्रसाद, नीलू शर्मा, ललिता सिंग, सुषमा सिंह, नीलू मिश्रा, अनुपम साहू, अनिल साहू, नरेन्द्र  निर्मलकर, केशव महिपाल, बसंती साहू, करुणा यादव, टीकम साहू, जग्गू यादव, सीमा यादव, श्वेता यादव, राकेश प्रवीण राजपूत, रमेश सिन्हा राकेश त्रिपाठी, दशरथ साहू, बबलू साहू हीरालाल सिन्हा, बसंती साहू, राजकुमार जैन, वामन साहू, ललित जूमबेडकर, बाबू राम साहू, कमला टंडन, विक्की सुखीराम साहू, प्रेम यादव, सरस्वती साहू व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित रहे।

 बड़ी संख्या में लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

जनसंपर्क के दौरान शीतल राजपूत,  गौतम यादव, त्रिवेणी साहू, सुलोचना साहू, नेमबाई साहू, मीना महार, नीतू कामड़े, ललिता पटेल, गिरजा यादव, चित्ररेखा नागवंशी, सुमित्रा निषाद, जानी ठाकुर, नीरा यादव, त्रिवेणी सिन्हा, गायत्री सिन्हा, भगवती निर्मलकर, सुनीता, भानुमती, रागनी सिन्हा, सुमन, छोटी साहू, रेशमा साहू, थानेश्वरी, माया नागवंशी, ममता सिन्हा, लता सिन्हा, भुनेश्वरी साहू, तृप्ति, धनेश्वरी, लीना साहू, लक्ष्मी धीवर, लक्ष्मी निर्मल, कामिनी यादव, कल्याणी साहू, पूजा विश्वकर्मा, दयावती, अन्नपूर्णा तांडिया, कमला साहू, शांति साहू ,योगेश सोन ने भाजपा प्रवेश किया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!