द सीजी न्यूज
बेमेतरा। बेमेतरा जिले के कठिया ग्राम में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में चार बच्चों और पांच महिलाओं की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि 11 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। बेमेतरा जिला अस्पताल और एम्स रायपुर में घायलों को भर्ती किया गया है। इस दर्दनाक हादसे से समूचे छत्तीसगढ़ में मातम छा गया है। हादसे की खबर मिलते ही दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू व बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी व भिलाई नगर निगम की महापौर नीता लोधी, बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशी पटेल ने बेमेतरा जिला अस्पताल पहुँचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। राजेंद्र साहू समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने बच्चों और महिलाओं की मौत पर गहरा शोक जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
बीती रात करीब ढाई बजे वाहन में सवार 50 लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक से टकराने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा यह बहुत दुखदायी घटना है। भगवान मृतकों के परिजनों को दुख सहने की सहनशक्ति प्रदान करे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से घायलों की हालत की जानकारी लेने के साथ ही बेहतर इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
