- बेमेतरा में मालवाहक वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर
द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। एक मालवाहक वाहन और ट्रक की टक्कर होने के कारण इस दर्दनाक हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत 10 की मौत हो गई। कुल 23 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा बेमेतरा थाना इलाके के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़े मिनी ट्रक में मालवाहक वाहन टकराने से दर्दनाक हादसा हुआ।
दुर्घटना रविवार देर रात कठिया गांव के पास हुई, पीड़ित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे का शिकार सभी लोग पथर्रा गांव के निवासी थे, तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ। मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकरा गया। मृतकों की पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अगनिया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6) और ट्विंकल निषाद (6) के रूप में हुई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

