Breaking News

महिला सम्मान और सशक्तिकरण भाजपा की पहली प्राथमिकता – विधायक ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम उतई में आयोजित महतारी वंदन लाभार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम में साजा के विधायक ईश्वर साहू के साथ विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। नारी शक्ति को शाल व श्री फल देकर सम्मानित किया गया। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सतत सुधार और परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने, असमानता और जागरुकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार करने और आर्थिक स्वावलंबन व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए साय सरकार ने  छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किया है। पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रहा है और तीसरी किश्त भी दे दी गई है।

इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि महिलाओं को नारी सम्मान और सशक्तिकरण भाजपा की पहली प्राथमिकता है। भाजपा महतारी वंदन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, ताकि उन्हें अपनी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर ना होना पड़े। उन्होंने मातृ शक्ति से निवेदन करते हुए कहा विकसित भारत के निर्माण के लिए कमल का बटन दबाएं और भाजपा को जिताएं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, शीतला ठाकुर, विमला कामडे, मंजू वर्मा, हेमलता देशमुख, सरस्वती साहू, ममता चंद्राकर, संगीता रजक, सुनीता वर्मा, लता सोनवानी, गुंजेश्वरी साहू, रचना चंद्राकर, सविता गौतम, अनीता कौशिक, सरस्वती कौशिक, सुनीता देवांगन, माधुरी यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!